Thu. Sep 24th, 2026

गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी सिनेमा के मल्टी टैलेंटेड सिंगर एक्टर विजय चौहान ने सिनेस्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह के साथ नई भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के सहजनवा के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू की गई है। ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में विजय चौहान और चाँदनी सिंह हैं। वे

पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनकी नई केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने माने निर्देशक सुनील माँझी संभाल रहे हैं। फिल्म के निर्माता सत्यम सिंह, माधवी पाण्डेय हैं, जो बड़ी शिद्दत से फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक पिंकू दूबे ने कमाल का कथा, पटकथाव संवाद लिखा है। इस फिल्म के डीओपी विजय आर पांडेय, एसोसिएट डायरेक्टर मिलन मनजोशी, दिनेश त्रिपाठी हैं।

विशेष आभार अभय पांडेय, संजीत कुमार और सुजीत कुमार, विशेष सहयोग छात्र नेता पवन सिंह, रणविजय यादव का है। मुख्य कलाकार विजय चौहान, चाँदनी सिंह, गिरीश शर्मा, इन्द्रसेन यादव, संजू सोलंकी, रिंकू आयुषी, साहब लालधारी, शनि शर्मा, हिमांशु शर्मा, विराट सिंह, मनोज राय, पवन सिंह, माधवी श्रीवास्तव, संजना पासवान, सोनी सिंह आदि हैं। गीतकार भागीरथ पाठक, संगीतकार आर्या शर्मा, अशोक राव, डांस मास्टर महेश आचार्य, आर्ट डायरेक्टर सिकन्दर शाह, ईपी (कार्यकारी निर्माता) अभिनव प्रताप सिंह, लाईन प्रोड्यूसर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर अवनीश माँझी, प्रोडक्शन मैनेजर अजय निगम, बृजेश बाबू, सोमनाथ बाबू, रंजीत, फिल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव, लीगल टीम गिरीश चन्द्र पाण्डेय एंड एसोसिएट हैं।

मेकअप श्याम, दानिश, हरिओम प्रसाद, हेयर प्रियांशी, कॉस्ट्यूम डिजाईनर विद्या मौर्या (नानू फ़ैशन डिजाईनर), ड्रेस मैन शहज़ाद आलम, नितेश प्रसाद, स्टिल फोटो ग्राफर विनय चौरसिया, स्पॉट इंचार्ज  जे पी, अनिल, रामजी टीम, लाईट मैन लखपति प्रसाद, जोखन चौधरी एंड टीम हैं।

 

विजय चौहान और चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग शुरू सहजनवा, गोरखपुर में

By admin