Thu. Sep 17th, 2026

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर चुकी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ों दिलों पर राज करने के साथ ही साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी और कातिलाना डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उनका जब भी कोई गाना आता है तो दर्शक हाथों हाथ लेते हैं। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर नया भोजपुरी लोकगीत ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर संगीत प्रेमियों के बीच इसे जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में माही श्रीवास्तव ग्लैमरस लुक और लाजवाब स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इस गाने को भोजपुरी की चर्चित गायिका गोल्डी यादव ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गाया है। गोल्डी यादव की गायकी और माही श्रीवास्तव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने में चार चांद लगा दिया है। शानदार लोकेशन और बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ बनाया गया इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव सिल्वर और पर्पल कॉम्बिनेशन की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैंऔर लोगों को दीवाना मस्ताना बना रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म निर्माता व वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा अपने दर्शकों के लिए साफ-सुथरा और बेहतरीन मनोरंजन लाने की कोशिश करते हैं। ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ एक ऐसा लोकगीत है, जिसे लोग अपने परिवार के साथ मिलकर सुन और देख सकते हैं। गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों के धन्यवाद!’

इस गाने पर अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मेरे दिल के करीब ये गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ एक बहुत ही मनोरंजक और पारिवारिक लोकगीत है। इसमें काम करके मुझे बहुत मज़ा आया। रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन गाने की मेकिंग किया है, जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देने के लिए फैंस और ऑडियन्स को दिल से थैंक्यू।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’, गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने जीता दिल

By admin